OMG!! 4 हजार साल पहले जिन्दा दफनाए गए प्रेमी-प्रेमिका की मिली कब्र, कहानी जानकर रो पड़ोगे

img

अजब-गजब।। अक्सर प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से ये वादा करते हुए देखे जा सकते हैं जिसमे वो साथ जीने के साथ साथ मरते वक्त भी साथ रहने का वादा करते हैं। ये अलग बात है कि इनदिनों लोग ये वादा निभाते नहीं हैं। सोचिये यदि किसी मनुष्य को उसके प्रेमी के साथ जिन्दा दफ़न कर दिया जाये तो वो खौफनाक मंजर क्या होगा। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसे कब्र के बारें में बताने वाला हूँ जिसमे प्रेमी-प्रेमिका को जिन्दा दफनाया गया था। और जब उस कब्र को खोदा गया तो उनके कंकाल एक दूसरे को देखते हुए लग रहे थे।

विश्वभर में खुदाई के दौरान पुरात्वविद् को ऐसी रहस्यमई चीजें मिलती हैं, जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान करने वाला कब्र कजाखस्तान में वैज्ञानिकों को खुदाई के दौरान मिली है, जिले दफनाने के तरीके देखकर वैज्ञानिक हैरान हो गए हैं। ये कब्र 4000 हजार साल पुराना है, जो काफी रहस्यमई तरीके से दफनाया गया है।

पढ़िए-तमाम कोशिशों के बाद भी प्रेग्नेंट नहीं हुई ये महिला, फिर करवाया ये काम

इस रहस्यमई कब्र में महिला और पुरुष का कंकाल है। इन दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को निहार रहे हैं। वैज्ञानिकों को इस कब्र से चाकू, गहने, मोती और पीतल के कंगल मिले हैं। न्यूज के अनुसार, य़ह कब्र कांस्य युग (3,000 ई.पू. से 1,200 ई.पू।) का है। इस रहस्यमई कब्र के बारे में पुरातत्वविद् इगोर कुकुश्किन ने कहा कि यहां जो भी कंकाल मिले हैं, वो दफनाने के दौरान जिंदा थे। इन दोनों को दफनाने के दौरान इस इलाके में लड़ाई और संघर्ष का माहौल था।

वैज्ञानिकों ने अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सकें हैं कि आखिर इन दोनों के बीच क्या संबंध था। इन दोनों की क्या उम्र थी। इन कंकालों के बारे में सिर्फ इतना ही खुलासा हो सकता है कि ये दोनों महिला-पुरुष युवा थे। वैज्ञानिक अभी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इन दोनों को इस तरीके से क्यों दफनाया गया?

फोटो- फाइल

Related News