सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- उपचुनाव में सिर्फ समर्थन था, अब मायावती से गठबंधन है

img

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 के लिए अंतिम और 7वें चरण का मतदान 19 मई को होना है। इसी बीच गोरखपुर में अखिलेश व मायावती ने SP-BSP की संयुक्त रैली को संबोधित किया। इस दौरान SP अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी रहे।

SP अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस गर्मी में लोग आए हैं ये आपका जोश और उत्साह बता रहा है कि गोरखपुर एक बार फिर हम जीतने जा रहे हैं। इसके आपस के सभी लोक सभाओं में गठबंधन की आंधी में कोई बचने वाला नहीं है। पिछले उपचुनाव में तो मायावती जी ने सिर्फ समर्थन किया था और अब तो गठबंधन है।

पढ़िए- लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी के बारे में बड़ा खुलासा, सच्चाई को जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने 102, 108 योजना को बर्बाद कर दिया। इस गोरखपुर में बच्चों की जान सिर्फ इसलिए गयी, क्योंकि सरकार के पास ऑक्सीजन खरीदने का पैसा नहीं था। जब भी जांच होगी तो सरकार दोषी पाई जाएगी। जो लोग चाय वाला बनकर आए थे, उनको हमारे लोगों ने भरोसा कर दिया, लेकिन 5 साल बाद अब लोगों को चाय का स्वाद पता चल गया होगा।

इन्होंने झूठ नफरत के आधार पर आपका विश्वास हासिल किया था। उनको, गठबंधन से मुकाबला कैसे करें, समझ में नहीं आ रहा है। केवल चौकीदार को ही नहीं बल्कि ठोकिदार को भी हटाना है। इस सरकार में जानवर भी दुखी हैं। लखनऊ में हजारों सांड सड़को पर घूम रहे हैं। जानवरों की वजह से लोगों की जान चली गयी। इसके लिए मुख्यमंत्री दोषी हैं। जानवर उनको ढूंढते हुए हेलीपैड तक आ जा रहे हैं।

ये लोग हमें भैंस और गाय चराने वाला कहते हैं। यह लोग कितना छोटा सोचते हैं। हमें काम चलाना पड़ेगा तो दूध दही घी से काम चला लेंगे। लेकिन अगर बाबा अम्बेडकर ने संविधान नही दिया होता तो यह मंदिर में घण्टा बजा रहे होते। यह कभी नया भारत नहीं बना सकते हैं। गठबंधन कह रहा है कि हम देश को नया प्रधानमंत्री देने जा रहे हैं। यह आतंकवाद के नाम पर धोखा दे रहे हैं। हम पूर्वांचल के लोगों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया।

फोटो- फाइल

Related News