img

उत्तराखंड ।। रूस के नज़दीक मौजूद समुद्री इलाके कर्च में 2 जहाजों में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।

हादसे का शिकार होने वाले दोनों जहाजों में 15 हिंदुस्तानी भी थे। एक जहाज में लिक्विवाइड नेचुरल गैस थी, जबकि दूसरा टैंकर था। ये हादसा गैस ट्रांसफर करते समय हुआ।

पढ़िए- ये विदेशी Apps इकट्ठा कर रहे गुप्त इंडियन डेटा, इन कंपनी को दे रहा है सूचनाएं

न्यूज एजेंसी तास का कहना है कि कैंडी नाम के एक शिप में 17 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 9 तुर्की और 8 भारतीय मूल के लोग थे। वहीं, दूसरे शिप मेस्ट्रो में 15 क्रू मेंबर्स थे। इसमें भी तुर्की और भारत के 7-7 लोग थे। वहीं एक लीबिया का इंटर्न था।

एक शिप से दूसरे शिप में गैस ट्रांसफर की जा रही थी, जब ये ब्लास्ट हुआ और दोनों शिप में आग लग गई। करीब 32 लोग अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, जिनमें से 12 को बचा लिया गया, जबकि 9 लापता हैं। खराब मौसम के चलते इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों के लिए मेडिकल सहायता तट तक नहीं पहुंचाई जा पा रही।

रणनीतिक तौर पर कर्च स्ट्रेट रूस, यूक्रेन दोनों के लिए आवश्यक है। रूस से क्रीमिया जाने के लिए भी इस रास्ते का इस्तेमाल होता है। रूस ने कर्च स्ट्रेट पर एक ब्रिज बनाया था, जिसे पिछले साल मई में शुरू किया गया था

फोटो- फाइल

--Advertisement--