नई दिल्ली ।। एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने दमदार अभिनय के दम पर न सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में ऊँचा मुकाम हासिल किया है। शायद ही कोई ऐसा हो जो उनके नाम से वाकिफ न हो। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म महसूस नहीं होती।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा ऐसा लगता है जैसे महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है। उन्होंने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं।
उन्होंने कहा इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी। अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है।
बीते साल बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की वजह से कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था और कई सेलेब्स को तो इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा। मीटू मूवमेंट में आलोक नाथ, विकास बहल, साजिद खान और नाना पाटेकर का नाम शामिल है।