लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आपके भी उड़ जाएंगे होश

img

पंजाब ।। क्रिकेट के मैदान पर, देश की राजनीति में कामयाब नेता, टीवी जगत के ‘गुरु’, नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पंजाब कैबिनेट में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आजकल कांग्रेस के लिए लोकसभा इलेक्शन 2019 के लिए खूब कैंपेनिंग की। उन्होंने सीमांचल में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान भी दिया था।

जिसमें उन्होंने कहा था कि आप 65 फीसदी हो, अपने आप को बंटने मत देना। जिसके बाद देश के सियासी माहौल में भूचाल आ गया था। इन सब के बीच क्या आप जानते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू की संपत्ति कितनी है? उनकी जीवनशैली कैसी है? आइए आपको भी बताते हैं।

पढ़िए-‘चायवाला कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बन सकता, रानी के कोख से पैदा होना जरूरी’

वर्ष 2017 में पंजाब में राज्य के इलेक्शन हुए तो नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। इलेक्शन लड़ा और वो पंजाब सरकार में मंत्री बन गए। उन्होंने इलेक्शन कमीशन जो अपनी संपत्ति के बारे में एफिडेविट दिया, तो उसके मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी संपत्ति लगभग 46 करोड़ रुपए उजागर की थी। जिसमें उनकी पत्नी के नाम की संपत्ति भी शामिल है।

चल संपत्ति जिसे हम मूवेबल असेट्स भी कहते हैं सिद्घू के पास 6,44,63,751 है। जबकि उनकी पत्नी नवजोत कौर के पास 48,84,292 रुपए है। यानी दोनों के पास मिलाकर 6,93,48,043 रुपए के मूवेबल एसेट्स हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के पास करोड़ों रुपयों की संपत्ति है। फिर चाहे वो कर्मशियल बिल्डिंग के तौर पर हो या फिर रेजिडेंशियल बिल्डिंग के तौर पर। चुनाव आयोग को दिए एफिडेविट के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू के पास 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। जबकि उनकी पत्नी नवजौत कौर के पास 3,29,45,864 रुपए की संपत्ति है।

फोटो- फाइल

Related News