भारतीय जनता पार्टी ने जारी की एक और सूची, इतने प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

img

नई दिल्ली ।। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें से 6 तेलंगाना के, 1 केरल के, 3 यूपी के और 1 पश्चिम बंगाल से है। भाजपा ने यूपी के कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है, जबकि बुलंदशहर से भोला सिंह को उतारा है। वहीं नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट दिया गया है। इसके अलावा तेलंगाना चेवेल्ला से जनार्दन रेड्डी को टिकट दिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार देर रात अपने 36 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे जहां 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

पढि़ए-मतदान से ठीक पहले अखिलेश यादव ने बदला लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी, अब इन पर लगाया दांव

सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओडिशा के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम भी शमिल है। इसके अलावा सूची में असम और मेघायल की लोकसभा सीटों के लिए एक-एक प्रत्याशी की घोषणा की गई। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे।

गुरुवार को भाजपा ने अपने 184 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें प्रमुख प्रत्याशियों में पीएम मोदी वाराणसी से और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से उम्मीदवार होंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। ईरानी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुकाबले में होंगे।

फोटो- फाइल

Related News