लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश की मुश्किलें बढ़ी, सपा का ये विधायक कांग्रेस में हुआ शामिल

img

लखनऊ ।। समाजवादी पार्टी के पूर्व MLA अनूप पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता रविवार को दिल्ली में दिलाई। अनूप पाण्डेय ने प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की। प्रियंका गांधी ने अनूप पाण्डेय को क्षेत्र में जाकर मेहनत करने की सलाह दी है। अनूप बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं।

अनूप पाण्डेय का राजनीतिक सफर 1989 में कांग्रेस से शुरू हुआ था। अनूप पाण्डेय साल 2002 से 2007 तक बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा सीट से सपा के MLA रहे हैं। अनूप पाण्डेय 1991 में रुधौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुवान लड़े और हार गए। 1993 में पुन: इसी सीट से चुनाव लड़े और हार गए।

पढ़िए-सपा नेता रामगोपाल यादव का पुतला फूंके जाने के बाद शिवपाल ने किया बड़ा एलान, जानिए क्या

बाद में वर्ष 2002 में इसी सीट से सपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी, जिसके बाद से सपा में बने रहे। इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की है तैयारी। अनूप पाण्डेय सपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस में शामिल होने की वजह क्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद उन्हें उपेक्षित रखना है। उनसे सलाह- मशविरा किए बिना ही सपा ने बस्ती लोकसभा सीट को गठबंधन के तहत BSP के खाते में दे दिया। जिसकी वजह से नाराज अनुप पाण्डेय ने कांग्रेस ज्वाइन किया है। तो वहीं बताया जा रहा है कि इससे सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

फोटो- फाइल

Related News