BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मृत्यु

img

लखनऊ।। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मृत्यु हो गयी है।

खबर के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर में मृत्यु हो गई। उन्हें साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहित को पत्नी और मां ने रोहित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।

 

ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव के बताया, रोहित शेखर की नाक से खून निकल रहा था। घर पर मौजूद नौकरों ने शेखर की मां को फोन किया, जो उस वक्त हॉस्पिटल में चेक-अप करवाने गई थी। शेखर की मां हॉस्पिटल से डिफेंस कालोनी अपने घर पहुंची और शेखर को एम्बुलेंस से मैक्स हॉस्पिटल ले गयी। जहां डाक्टरों ने जाँच के बाद शेखर को मृत घोषित कर दिया। हालाँकि मौत की वजह अभी क्लियर नहीं है।

वर्ष 2008 में रोहित शेखर नाम के इस शख्स ने न्यायालय में एनडी तिवारी को अपना ‘बॉयलॉजिकल फादर’ यानि जैविक पिता घोषित करने का केस किया। न्यायालय के निर्देश पर एनडी तिवारी का DNA टेस्ट कराया गया, जो इस शख्स यानि रोहित से मैच कर गया। वर्ष 27 जुलाई 2012 को न्यायालय ने DNA टेस्ट का रिजल्ट देखने के बाद निर्णय रोहित शेखर के पक्ष में दिया।

कोर्ट ने भी माना कि नारायण दत्त तिवारी रोहित शेखर के ‘बॉयलॉजिकल फादर’ हैं और उज्जवला शर्मा ‘बॉयलॉजिकल मदर’। काफी लंबे समय तक इन्कार के बाद आखिरकार 3 मार्च 2014 को एनडी तिवारी ने यह बात मान ही ली की वे रोहित शेखर के ‘बॉयलॉजिकल फादर’ हैं।

इसके बाद मई 2014 में भी एनडी तिवारी मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। दरअसल, 22 मई 2014 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नारायण दत्त तिवारी ने रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा से 89 साल की उम्र में विधिवत विवाह कर लिया था। अपने इस हक के लिये उज्ज्वला शर्मा और उनके बेटे रोहित शेखर को एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

Related News