BREAKING सिद्धार्थनगर : दो गाड़ियों में लदी EVM मशीनों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, डीएम पर चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप

img

लखनऊ।। डुमरियागंज लोक सभा क्षेत्र में EVM मशीनों के बदले जाने की कोशिश का मामला सामने आ रहा है। बता दें कि जनपद मुख्यालय के नवीन मंडी में बने स्ट्रांग रूम से 2 गाड़ियों में भर कर EVM मशीनों को निकालने की कोशिश की जा रही थी। मामले की जानकारी होते ही वहां बीएसपी और एसपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और EVM मशीनों को निकालते देख भड़क गए जिसपर वहां हंगामा खड़ा हो गया।

स्थानीय लोगों और बसपा कार्यकर्ताओं ने EVM लदी गाड़ी को गेट पर रोका। गठबंधन कार्यकर्ताओ का आरोप है कि प्रशासन EVM बदल कर चुनाव परिणाम प्रभावित करने की साजिश कर रहा है। EVM बदले जाने की खबर लगते ही मौके पर सपा-बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए और जिला प्रशासन और सरकार के विरुद्ध नारे बाजी करने लगे।

वहीँ जिला प्रशासन का कहना था कि ये EVM मशीनें अनयूज्ड हैं जिससे उन्हें अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा है।वहीँ स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंचे सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना था कि जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर चुनाव परिणाम प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हैं।

सदापा कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रशासन के खिलाफ नारे-बाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन चालू कर दिया है। सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान और युवा नेता खुर्शीद अहमद ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और दबाव में EVM मशीनों को बदलकर चुनाव परिणाम प्रभावित करने की कोशिश में लगा है।

Related News