
लखनऊ ।। Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने
एक बार फिर सूबे की योगी सरकार को बड़ी नसीहत दी है।
उन्होंने बताया कि हर जान कीमती है और इसको किसी भी कीमत पर बचाना चाहिये।
अबकी बार इंसान ही नहीं जानवर की भी हत्या किये जाने का विरोध किया है। उन्होंने
लखनऊ के आशियाना में तेंदुए को जान से मारे जाने पर सवाल उठाए हैं।
पढ़िए- मायावती ने बसपा में किया बड़ा परिवर्तन, संगठन से इस पद को किया समाप्त
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उसे बेहोश भी किया जा सकता था। क्या इस सरकार में जानवरों
का भी एनकाउंटर का चलन शुरू हो गया है। ये गैर कानूनी है। इसके जिम्मेदार लोग बचने
नहीं चाहिए।
पढ़िए- खुलासा: नीरव मोदी को कांग्रेस नहीं मोदी सरकार में मिला लोन, CBI की इस रिपोर्ट से मचा हड़कंप
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की औरंगाबाद कॉलोनी में पिछले 3
दिनों से तेंदुआ दिखायी दे रहा था, लोग उससे काफी डरे हुये थे। वह आखिरकार पुलिस की
गोली गई का शिकार हो गया।
तो वहीं लखनऊ SSP दीपक कुमार ने बताया है कि आदमखोर तेंदुए ने लोगों पर हमला
किया था और इंस्पेक्टर आशियाना त्रिलोकी सिंह को भी घायल किया। उन्होंने बताया कि
फायरिंग में आदमखोर तेंदुआ मारा गया।