सांस नीता अंबानी ने मुंह दिखाई में बहू श्लोका को दिया बेशकीमती तोहफा, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली ।। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च को बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी श्लोका से शादी की थी। यह इस साल की सबसे शानदार शादी थी। इस वेडिंग में देश-विदेश और कई बड़ी हस्ती आकाश और श्लोका की शादी में शामिल हुई थी। वेन्यू से लेकर बारात और रिसेप्शन तक की फोटोज़ देख लोग बहुत हैरान हो गए थे।

वहीं अब शादी के 15 दिन बाद अंबानी परिवार को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जानकारी के अनुसार, नीता अंबानी बहू श्लोका को मुंह दिखाई में एक बहुत कीमती तोहफा दिया है। इस तोहफे की कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए है। ये तोहफा एक हीरों का हार है।

पढ़िए-नीता अंबानी से पूछा- अर्जुन तेंदुलकर कब खेलेंगे IPL, दिया ऐसा जवाब कि जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नीता अंबानी के मुताबिक, पहले वह अपने परिवार की विरासत का सोने के हार बहू श्लोका को भेंट कर रही थीं। पीढियों से ये पुस्तैनी हार अंबानी परिवार में है। परंपरा के मुताबिक, घर की बड़ी बहू का कर्तव्य है कि वह इसे अपने पास अच्छी तहर रखे लेकिन बाद में नीता ने इस हार की बजाय कुछ अलग तोहफा देने का फैसला किया।

हार की बात करें को इसके हीरे दुनिया के सबसे महंगे हीरों में से एक हैं। अपनी डिजाइन और बनावट के चलते इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपए है।

फोटो- फाइल

Related News