
पंजाब ।। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में टीम इंडिया में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। टीम इंडिया के इस कारनामे से खिलाड़ियों के साथ पूरा देश खुश है और अपने खिड़कियों पर गर्व महसूस कर रहा है।
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद चारों तरफ धोनी के नाम का डंका बज रहा है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में धोनी ने लगातार 3 अर्धशतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। साथ ही धोनी ने Worl Cup 2019 में अपनी जगह बनाने की उम्मीदें भी जिंदा की है।
पढ़िए- मैच जीतने के बाद कोहली ने की धोनी की तारीफ, कही ऐसी बात कि आप भी हो जाएंगे खुश
टीम इंडिया के इस जांबाज खिलाड़ी की तारीफ करने से ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भी खुद को रोक नहीं नहीं पाए। भारत vs ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज गंवाने के बाद लैंगर ने धोनी को सुपरस्टार और सर्वकालिक महान क्रिकेटर कहकर तारीफ की।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरे वन-डे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 114 गेंदों में नाबाद 87 रनों की लंबी पारी खेली। धोनी की इस शानदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की और भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। धोनी के इस खेल प्रदर्शन को देखकर कुछ लोग उन्हें ‘Worl Cup2019’ का हिस्सा बता रहे हैं।
फोटो- फाइल
--Advertisement--