कांग्रेस अध्यक्ष ने BJP पर साधा निशाना, कहा- जंगल में…

img

नई दिल्ली ।। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील और डोकलाम विवाद के बाद एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (शुक्रवार) को अपने Tweet में लेखक मुंशी प्रेमचंद के एक आलेख का हिस्सा साझा किया है। जिसमें लिखा है कि सांप्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती है। उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भांति, जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रौब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती है। हिंदुस्तान के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचंद की याद को प्रणाम। यह आलेख ‘सांप्रदायिकता और संस्कृति’ शीर्षक से लिया गया है जिसे सन् 1934 में मुंशी प्रेमचंद्र ने लिखा था।

पढ़िए- OBC वर्गों को लेकर मायावती ने दिया बड़ा बयान, BJP के उड़े होश

आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष ने सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाया है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है ​कि उनका इशारा भारतीय जनता पार्टी की तरफ ही है।

फोटोः फाइल

Related News