राहुल गांधी की इस तस्वीर पर हो रहा विवाद, जानिए क्या मामला

img

नई दिल्ली ।। कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने शुक्रवार को तिरुपति जाकर वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए। हालांकि राहुल गांधी का ये तिरुमला दौरा विवाद का कारण बन गया है। राहुल गांधी तिरुमाला की पहाड़ियों पर जूता पहनकर चढ़ते देखे गए। आमतौर पर श्रद्धालु येां जूते या चप्पल नहीं पहनते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिरुमाला की पहाड़ियों पर चढ़ाई के समय भक्त जूता या चप्पल नहीं पहनते हैं। वह नंगे पैर ही जाकर ईश्वर के दर्शन करते हैं, लेकिन राहुल गांधी को पहाड़ी पर चढ़ाई करते समय जूता पहने देखा गया। इस समय उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

पढ़िए- अनुप्रिया पटेल इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल, BJP को लगेगा बड़ा झटका

इस बारे में पूछे जाने पर एक कांग्रेसी नेता ने कहा कि इस विषय को तूल देने की आवश्यकता नहीं है। ये भक्ति से जुड़ा मामला है, इस पर विवाद न खड़ा किया जाए। वहीं लोगों का कहना है कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि नंगे पैर ही पहाड़ी पर चढ़ाई की जाए। ये व्यक्ति की श्रद्धा पर निर्भर करता है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने तिरुमाला पहाड़ियों के शीर्ष पर बने मंदिर में पहुंचने से पहले 11 किमी की दूरी पैदल तय की। आमतौर पर भगवान वेंकटश्वर के मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं। भगवान वेंकटेश्वर को भगवान बालाजी के नाम से भी पुकारते हैं।

फोटो- फाइल

Related News