OH! इस वजह से धोनी को BCCI दे सकती हैं बड़ा झटका, हो रही बहस

img

DDC NEWS AGENCY

नई दिल्ली ।। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा झटका लग सकता है। Committee of Administrators (COA) की 30 November को हुई मीटिंग में खिलाड़ियों के पैसे बढ़ाने की मांग को मान लिया गया था।

इस मीटिंग में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और हेड कोच रवि शास्त्री मौजूद थे। एक न्यूज Website के मुताबिक, COA की 3 january यानी कि बुधवार को फिर से एक मीटिंग की।

पढ़िए- कप्तान कोहली की टीम RCB से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी, मिली ये जिम्मेदारी

इस मीटिंग में लिए गए फैसलों की गाज धोनी पर गिर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चार ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। इसमें A+, A, B और C ग्रेड होंगे। इन्हीं ग्रेड्स के आधार पर ही खिलाड़ियों के सैलरी बढ़ाई जाएगी।

नए ग्रेड सिस्टम के अनुसार, सभी फॉरमैट में खेलने वाले क्रिकेटरों को A+ ग्रेड दिया जाएगा। इसका मतलब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में धोनी को भारी नुकसान हो सकता है। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में उन्हें A+ ग्रेड में शामिल नहीं किया जा सकेगा।

पढ़िए- कप्तान कोहली को हुआ नुकसान, लेकिन Indian Team को हुआ बड़ा फायदा

मौजूदा सिस्टम में तीन ग्रेड्स हैं, A, B, C और धोनी, विराट, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा और मुरली विजय ग्रेड ए ग्रेड में शामिल हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

OMG! ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓññÓÑïÓñíÓñ╝Óñ¥ Óñ»ÓÑç Óñ¼ÓñíÓñ╝Óñ¥ Record, ÓñçÓñ© Óñ«Óñ¥Óñ«Óñ▓ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑê Óñ¿ÓñéÓñ¼Óñ░ 1 Óñ¬Óñ░

Related News