अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने प्रॉपर्टी को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर उड़ जायेंगे आपके होश!

img

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 इन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी खुदका नामांकन-पर्चा भर रहे हैं। जिसमें वो अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे रहे हैं। कोई लाखों रुपये की ज्वेलरी दिखा रहा है। तो कोई करोड़ों की प्रॉपर्टी। लेकिन अभी तक आपने सुना है कि किसी उम्मीदवार ने ये बताया हो कि वो अपनी सेहत पर कितना रुपया खर्च करता है।

जी हां, देश में एक ऐसा उम्मीदवार भी है जिसने इलेक्शन कमीशन को इस बात की भी जानकारी दी है कि उसके पास कितने रुपये की एक्सरसाइज मशीन है। ये उम्मीदवार और कोई नहीं उत्तर प्रदेश के यादव खानदान की बहू, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव हैं। जहां पर उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए आपको भी बताते हैं।

पढ़िए-अम्बेडकर नगर के BJP सांसद हरिओम पाण्डेय टिकट कटने पर सामने आया आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप

डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा सीट से SP-BSP गठबंधन उम्मीदवार हैं। डिंपल यादव नामांकन के दौरान पेश किए गए आय-व्यय के ब्योरे के हिसाब से करोड़पति हैं। डिंपल यादव के पास नकद 3.03 लाख रुपए नकद हैं। डिंपल ने अपनी चल संपत्ति 3.68 करोड़ रुपए बताई है। अचल संपत्ति 9.30 करोड़ जाहिर की है। डिंपल यादव को जेवरों का भी शौक है। उनके पास दो किलो 774.67 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। 203 ग्राम मोती व 127.75 कैरेट के हीरे हैं।

वहीं डिंपल यादव ने अपने शपथ पत्र में कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास 17 हजार रुपए के फर्नीचर हैं। उनके पास सवा लाख रुपए का कंप्यूटर है। वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी है कि उनके पास एक एक्सरसाइज मशीन भी है। जिसकी कीमत 5.34 लाख रुपए है।

फोटोः) फाइल

Related News