ऋषभ पंत और रायडू के लिए आई बड़ी खुशखबरी, World Cup 2019 के लिए जाएंगे इंग्लैंड

img

नई दिल्ली ।। World Cup 2019 के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। जिसके बाद सभी के दिमाग में यही बात चल रही है की 15 खिलाड़ी में ऋषभ पंत और अंबाती रायडू का नाम क्यों नहीं है। इन दोनों खिलाड़ी पर हर किसी की निगाहें टिकी थी। लेकिन चयनकर्ता ने इन दोनों खिलाड़ी की जगह विजय शंकर और दिनेश कार्तिक को चुना।

लेकिन अब खबर आ रही है की बाकि 15 खिलाड़ी के साथ अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को भी World Cup टीम के साथ इंग्लैंड भेजा जाएगा। दोनों खिलाड़ी को भी World Cup खेलने का मौका मिल सकता है।

पढि़ए-इस टीम के सामने बल्लेबाजी और गेंदबाजी भूल जाती है टीम इंडिया, ये आंकड़े हैं सबूत

BCCI से ये खबर आ रही है की अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। यदि किसी भी बल्लेबाज को चोट आती है या आराम मिलता है तो इन्हें खेलने का मौका मिलेगा।

अंबाती रायडू और ऋषभ पंत के आलावा नवदीप सैनी को और खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम में शामिल किया गया है। भले ही इनके खेलने की उम्मीद काफी कम हो लेकिन यह World Cup के अभियान का हिस्सा होंगे।

फोटो- फाइल

Related News