विधवा महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

img

झारखंड ।। हजारीबाग जिले में एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला का बयान दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह कहीं जा रही थी। इस दौरान महिला को 4 अज्ञात लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर जंगल ले गए। जहां उसके साथ अपराधियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया और फिर रास्ते में ही उसे छोड़ कर चले गए।

महिला को अचेत देखकर स्थानीय लोगों ने सदर हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया। जहां महिला ने डॉक्टर को पूरी बात बताई। इस मामले की सूचना के बाद हजारीबाग पुलिस द्वारा महिला का बयान दर्ज कराया गया। महिला के बताए हुए स्थान जहां से अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन उठाया था, उस जगह की तफ्तीश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है।

पढ़िए-ट्विंकल के बाद दिल्ली में 4 साल की मासूम से दरिंदगी, लोगों ने हॉस्पिटल पर उतारा गुस्सा

बता दें कि पीड़ित महिला के परिजन सदर हॉस्पिटल में एडमिट थे और वो उनसे मिलने गई थी। वहीं, महिला की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार चल रहा है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News