लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद यहां से आई कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, निकाय चुनाव में मिली बढ़त

img

नई दिल्ली ।। कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा इलेक्शन-2019 कुछ खास नहीं रहा था और उसे एनडीए के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन कर्नाटक से कांग्रेस पार्टी के लिए एक अच्छी खबर आई है। कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है।

कांग्रेस और जनता द्ल (Secular) के गठबंधन को कर्नाटक निकाय इलेक्शनों में बढ़त मिली है। कर्नाटक निकाय इलेक्शनों में कांग्रेस और जद (एस) के गठबंधन में शहर नगर परिषदों में आठ में से पांच ​​शहर नगर परिषदों में, Town Municipal Councils में 33 में से 21 और तालुक पंचायतों में 22 में से नौ पंचायतों में जीत हासिल की है।

पढ़िए-अभी- अभी- पाकिस्तान ने मनमोहन सिंह और पीएम मोदी के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, कही ऐसी बात…

कांग्रेस ने कुल 485 वार्डों में जीत हासिल की है जबकि भाजपा 358, जनता दल 152 और स्वतंत्र ने 152 वार्ड जीता है। जबकि 200 वार्डों के रिजल्ट अभी आने बाकी है। बता दें कि कांग्रेस को लोकसभा इलेक्शन-2019 में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के 8 पूर्व सीएम इलेक्शनों में हार गए हैं। जबकि 17 राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

लोकसभा इलेक्शनों-2019 में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाई।

फोटोः फाइल

Related News