गुजरात में हार के बावजूद कांग्रेस की बनेगी सरकार, BJP के 10 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

img

नई दिल्ली । गुजरात के डिप्टी-सीएम नितिन पटेल समेत 10 से ज्यादा विधायक भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात में भारतीय जनता पार्टी में आन्दरूनी कलह बढ़ता ही जा रही हैं।

कांग्रेस

जिसको देखते हुए ये कयास लगाए जा सकते हैं कि अगर भाजपा के विधायक इस्तीफे देना शुरु किये तो इस हालात में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

सूत्रों के अनुसार, गुजरात में विजय रूपाणी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। तीन अहम मंत्रालय नहीं मिलने से नाराज़ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अब तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है।

पढ़िए- BJP मंत्री ने किया एलान अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए क्यों

पिछली सरकार में उनके पास वित्त, शहरी विकास, उद्योग और राजस्व मंत्रालय था लेकिन इस बार वित्त मंत्रालय सौरभ पटेल को दे दिया गया है। नितिन पटेल गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में देर पहुंचे थे। ख़बर के मुताबिक नाराज़ नितिन पटेल के मनाने खुद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गए थे जिसके बाद वो 5 बजे शुरू होने वाली बैठक में रात नौ बजे आए।

पढ़िए- कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने ओवैसी को लेकर दिया ये विवादित बयान, कहा BJP का…

सूत्रों के अनुसार, नितिन पटेल ने कहा है कि अगर उन्हें वित्त मंत्रालय नहीं दिया गया तो वो आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के नाम पर इस्तीफ़ा भी दे सकते हैं।

गौरतलब है हाल ही में हुए गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीट जीती थी और कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा था। जीत के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री चुना था।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

Óñ¼Óñ¥Óñ¼Óñ¥ Óñ©Óñ¥Óñ╣Óñ¼ ÓñòÓÑç Óñ©ÓñéÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ¿ ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ«Óñ¥Óñ»Óñ¥ÓñÁÓññÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ»ÓÑç Óñ¼ÓñíÓñ╝Óñ¥ Óñ¼Óñ»Óñ¥Óñ¿, BJP Óñ¬Óñ░ Óñ▓ÓñùÓñ¥ÓñÅ Óñ»ÓÑç ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬

Related News