हॉलीवुड निर्देशक रॉब कोहेन पर यौन शोषण का आरोप, बेहोशी की हालत में किया था रेप!

img

नई दिल्ली।। हॉलीवुड फिल्म ‘द फास्ट एंड फ्यूरियस’ के डायरेक्टर रॉब कोहेन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। उन पर आरोप लगानी वाली महिला ने कहा है कि बेहोशी की हालत में रॉब ने उनका बलात्कार किया। यह घटना 2015 की है, जब मैनहटन में एक टीवी प्रोग्राम संबंधित बिजनेस मीटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

मीटिंग के बाद जेन और रॉब ने एक साथ डिनर किया। डिनर के बाद जेन की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बावजूद उन्होंने इसे अपने करियर के लिए अहम समझा और दूसरे बार में जाने तक रॉब का साथ दिया। अगली बात जो उन्हें याद है वह यह कि जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को रॉब के साथ आपत्त‍ि‍जनक स्थ‍िति में पाया।

रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद जेन ने रॉब से मेडिकल ट्रीटमेंट की मांग भी की थी। दो अन्य लोगों ने भी इस बात की पुष्ट‍ि की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद जेन ने उन्हें इस बारे में बताया था। वहीं रॉब ने आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उनपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। रॉब के वकील मार्ट‍िन सिंगर ने कहा- यह कहानी बदनाम करने और आपराधिक मामले में फंसाने के लिए तैयार की गई है।

गौरतलब है इससे पहले रॉब कोहेन की बेटी वाल्केरी वेदर ने भी उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वेदर ने आरोप लगाया कि जब वह छोटी थीं तब उनके पिता रॉब उनके साथ छेड़छाड़ किया करते थे, साथ ही उन्हें विदेशों के शूटिंग लोकेशंस पर सेक्स-वर्कर्स से मिलाने ले जाया करते थे। रॉब कोहेन ने सन 2001 में आई हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस के अलावा 2008 में आई द ममी: टॉम्ब ऑफ द ड्रैगन एंपरर का निर्देशन किया है।

Related News