IND vs AUS विश्व कप 2019: 60 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, एरॉन फिंच 36 रन पर…

img

इंडियन क्रिकेट टीम ने शिखर धवन और कैप्टेन विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर रविवार को जारी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 352 बनाये। विश्व-कप में किसी भी टीम का आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर आस्ट्रेलिया को 353 रनों का लक्ष्य दिया। धवन ने इस अहम मुकाबले में शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को विश्वकप में अब तक का चौथा सबसे बड़ा योग हासिल करने में मदद की। इससे पहले किसी भी टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में 350 या उससे अधिक रन नहीं बनाए थे।

India vs Australia Match 14 Updates ( IND vs AUS), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्कोर अपडेट:
IND 352/5 (50.0)

AUS 61/1 (13.2)*
08:23 PM आउट! 60 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, एरॉन फिंच 36 रन बनाकर रन आउट। दो रन लेना चाहते थे वॉर्नर, पहला रन कंपलीट होने के बाद दूसरे रन के लिए तेजी से दौड़े लेकिन केदार जाधव के तेज थ्रो पर हार्दिक पांड्या ने फिंच को रन आउट कर दिया। भारत को विकेट की तलाश थी।

08:20 PM कुलदीप ने 13वें ओवर में 6 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/0, भारत को विकेट की तलाश है।

08:16 PM अपने पिछले ओवर में 19 रन देने वाले हार्दिक पांड्या ने 12वें ओवर में केवल 1 रन दिया। पांड्या की शानदार वापसी।

08:11 PM 11वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने केवल 4 रन दिए।

08:09 PM चौका! एरॉन फिंच ने लगाई बाउंड्री की हैट्रिक। पांड्या के 10वें ओवर से 19 रन आए। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48/0

08:08 PM चौका! एरॉन फिंच के बल्ले से निकली लगातार दूसरी बाउंड्री। इस बार पांड्या को चौका जड़ा।

08:07 PM छक्का! एरॉन फिंच का एक धमाकेदार छक्का। ऑस्ट्रेलिया पारी का पहला छक्का फिंच के बल्ले से निकला। हार्दिक पांड्या को डीप स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा।

08:05 PM चौका! 10वां ओवर लेकर आए हैं हार्दिक पांड्या। पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने फाइन लेग पर चौका बटोरा।

08:02 PM 9वें ओवर में भुवी ने 5 रन खर्च किए। भुवी ने अभी तक अपने 5 ओवरों में केवल 12 रन ही खर्च किए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29/0

07:59 PM 8वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 5 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24/0

07:55 PM 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर अगर कोहली का डायरेक्ट थ्रो लग जाता तो फिंच को पवेलियन लौटना पड़ा। फिलहाल दोनों कंगारू ओपनर संभलकर खेल रहे हैं। 8वां ओवर लेकर आए हैं हार्दिक पांड्या।

07:50 PM बुमराह ने छठा ओवर मेडन कराया। वॉर्नर इस दौरान खासा अलग तरह से खेलते दिखे। ऐसा लग रहा है जैसे वे अपना स्टांस बदलकर खेल रहे हैं।

07:40 PM बुमराह ने चौथे ओवर में 7 रन दिए। दोनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स अच्छी तरह से खेल रहे हैं।

07:38 PM चौका! एरॉन फिंच के बल्ले से निकला पहला चौका। बुमराह को जड़ा खूबसूरत शॉट।

07:34 PM भुवी ने तीसरे ओवर में दो रन खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10/0

07:30 PM चौका! डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकला पहला चौका। वॉर्नर ने बुमराह को जड़ा चौका। जहां पहले ओवर में भुवी ने तीन रन दिए तो वहीं दूसरे ओवर में बुमराह ने 5 रन दिए।

07:25 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर क्रीज पर

06:50 PM 50वें ओवर में मार्क्स स्टोईनिस की पांचवी गेंद पर पॉइंट की दिशा में कैच दे बैठे कोहली, अंतिम गेंद पर के.एल. राहुल ने जड़ा शानदार चौका। 50वें ओवर से आए 14 रन।

06:47 PM 50वें ओवर में मार्क्स स्टोईनिस की पहल गेंद पर आउट हुए धोनी, स्टोईनिस ने अपने फॉलो थ्रू में पकड़ा शानदार कैच।

06:42 PM 49वें ओवर में स्टार की पहले गेंद पर छक्का तो अगली गेंद पर धोनी ने मारा शानदार चौका, 2 गेंद में आए 10 रन। 49वें ओवर से आए 13 रन।

06:39 PM चौका! 48वें ओवर में स्टोईनिस की चौथी गेंद पर धोनी ने मारा शानदार चौका, ओवर से आए 9 रन।

06:29 PM छक्का! 47वें ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद पर कोहली ने मिड ऑफ पर मारा शानदार छक्का, देखते ही रह गए फैन्स। ओवर से आए 15 रन।

06:27 PM विकेट! 46वें ओवर में कमिंस की पांचवी लो फुल टॉस गेंद पर हार्दिक पंड्या हुए आउट, एरोन फिंच मिड ऑफ पर पकड़ा आसन सा कैच।

06:23 PM चौका! 46वें ओवर में कमिंस की तीसरी गेंद पर पंड्या ने ऑफ साइड में पॉइंट की दिशा में मारा शानदार चौका।

06:19 PM छक्का! 45वें ओवर में स्टार्क की चौथी गेंद पर गेंदबाज के सर के उपर से कोहली ने मारा शानदार छक्का, ओवर से आए 12 रन।

06:12 PM छक्का! 44वें ओवर में कमिंस की पहली गेंद पर मारा शानदार छक्का, उसके बाद अगली गेंद पर जड़ा चौका, ओवर से आए 14 रन। कोहली 59 तो हार्दिक 42 रन पर नाबाद।

06:09 PM छक्का! 43वें ओवर में जैम्पा की पांचवी गेंद पर हार्दिक ने लेग साइड में मारा गगन चुम्बी छक्का। ओवर से आए 10 रन।

06:07 PM 42वें ओवर में कुल्टर नाइल ने दिए 11 रन, कोहली और पंड्या ने मारा एक-एक चौका।

05:55 PM 41वें ओवर में मैक्सवेल की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, ये उनके करियर की 50वीं फिफ्टी है।

05:53 PM चौका! कुल्टर नाइल की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने मारा करारा चौका। 36वें ओवर से आए 6 रन।

05:53 PM 39वें ओवर में कमिंस ने दिए 5 रन, कोहली 48 तो हार्दिक पंड्या 2 रन पर नाबाद।

05:48 PM 38वें ओवर में कुल्टर नाइल ने दिए 5 रन।

05:45 PM 37वें ओवर में स्टार्क की आखिरी गेंद पर धवन हुए आउट, 109 गेंदों में 117 रन बनाकर शिखर हुए पवेलियन रवाना, हार्दिक पंड्या आए मैदान पर।

05:43 PM 37वें ओवर में स्टार्क की दूसरी गेंद पर धवन ने तगड़ा सीधा शॉट मारा, मिले चार रन।

05:39 PM चौका! 36वें ओवर में कुल्टर नाइल की चौथी गेंद पर कोहली ने मिड विकेट पर मारा शानदार चौका। ओवर से आए 7 रन।

05:36 PM 35वें ओवर में स्टार्क ने दिए 5 रन, धवन 112 तो कोहली 32 रन पर नाबाद।

05:25 PM चौका! गब्बर शिखर की दहाड़ जारी, मैक्सवेल की दूसरी गेंद पर मिड विकेट उसके बाद चौथी गेंद पर कवर में मारा चौका। 34वें ओवर से आए 11 रन।

05:25 PM 33वें ओवर में स्टोईनिस ने दिए 8 रन, धवन 100 तो कोहली 28 रन पर नाबाद।

05:22 PM चौका! 33वें ओवर में स्टोईनिस की चौथी गेंद पर शिखर धवन ने पूरा किया शतक, 95 गेंदों में पूरा हुआ शतक।

05:20 PM चौका! 33वें ओवर में स्टोईनिस की पहली गेंद पर मिड विकेट की दिशा में कोहली ने मारा शानदार चौका।

05:19 PM 32वें ओवर में मैक्सवेल ने दिए 4 रन, 99 रन पर खेल रहे हैं शिखर धवन।

05:16 PM 31वें ओवर में स्टोईनिस ने दिए 8 रन, धवन 97 तो कोहली 20 रन पर नाबाद।

05:11 PM चौका! 30वें ओवर में मैक्सवेल की तीसरी हाफ पिच गेंद पर लेग साइड में शिखर धवन ने जड़ा करारा चौका। ओवर से आए 6 रन।

05:08 PM चौका! 29वें ओवर में कमिंस की तीसरी शार्ट गेंद पर शिखर धवन ने अपर कट मारते हुए जड़ा शानदार चौका। ओवर से आए 7 रन।

05:06 PM 28वें ओवर में मैक्सवेल ने दिए 4 रन।

05:00 PM चौका! 27वें ओवर में कमिंस की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने पॉइंट की दिशा में स्मैश शॉट मार कर हासिल किया चौका। ओवर से आए 6 रन। विराट कोहली 10 तो शिखर धवन 82 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

04:56 PM चौका! 26वें ओवर में एडम जैम्पा की तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने कवर की दिशा में मारा शानदार चौका। इसके बाद अंतिम गेंद में भी जड़ा दमदार चौका, ओवर से आए 11 रन।

04:53 PM 25वें ओवर में कुल्टर नाइल ने 4 रन दिए। भारत का स्कोर 136/1

04:49 PM 24वें ओवर में जंपा ने 5 रन खर्च किए। कोहली ने 6 गेंदों में अपना खाता खोल लिया है। भारत का स्कोर 132/1

04:45 PM बल्लेबाजी के लिए आए हैं विराट कोहली। कुल्टर नाइल का 23वां ओवर विकेट मेडन था।

04:42 PM आउट! 127 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट। कुल्टर नाइल की गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेते हुए कीपर ऐलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। रोहित शर्मा 70 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

04:35 PM स्टार्क के 21वें ओवर से 10 रन आए। भारतीय ओपनर आज लय में दिख रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश है।

04:33 PM फिफ्टी! शिखर धवन के बाद रोहित शर्मा ने जड़ी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के पार, रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का जड़ा। 21वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्टार्क को एक खूबसूरत चौका जड़ा और अपनी फिफ्टी जड़ी। रोहित की ये 42वीं फिफ्टी है।

04:29 PM 20वें ओवर में स्टोयनिस ने 11 रन खर्च किए। शिखर धवन स्टोयनिस का माइंड गेम पढ़ रहे हैं।

04:29 PM चौका! इस बार शिखर धवन के बल्ले से निकला कमाल का शॉट। एक्स्ट्रा कवर पर स्टोयनिस को बेहतरीन चौका जड़ा।

04:29 PM चौका! शिखर धवन ने स्टोयनिस को फाइन लेग पर जड़ा चौका। स्टोयनिस की खराब गेंद पर चौका बटोरा।

04:26 PM 19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने 4 रन दिए। इसी के साथ भारत का स्कोर 100 रन हो गया है।

04:24 PM 19वां ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क। ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश है लेकिन भारतीय ओपनर्स कमाल का खेल दिखा रहे हैं। अच्छी गेंदों को सम्मान दिया और हर खराब गेंद पर कड़ा प्रहार किया है।

04:21 PM फिफ्टी! शिखर धवन ने 53 गेंदों में जड़ा 28वां वनडे अर्धशतक, लगाए 7 चौके, 17.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/0

04:17 PM 17वें ओवर में कुल्टर नाइल ने 9 रन दिए। भारत का स्कोर 90/0, रोहित शर्मा (40) और शिखर धवन (47) पर हैं।

04:15 PM छक्का! रोहित शर्मा ने जड़ा छक्का। रोहित और भारतीय पारी का भी ये पहला छक्का है। कुल्टर नाइल की शॉर्ट गेंद पर रोहित ने अपना फेवरेट शॉट खेलते हुए फाइन लेग पर छक्का जड़ा।

04:11 PM 16वें ओवर में मार्कस स्टोयनिस ने 6 रन दिए। शिखर धवन 46* पर हैं और रोहित 32* पर।

04:08 PM चौका! 16वां ओवर लेकर आए मार्कस स्टोयनिस और शिखर धवन ने पहली ही गेंद पर शानदार अपरकट खेला और चौका जड़ा।

04:07 PM 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/0, रोहित शर्मा (31) और शिखर धवन (41) रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:04 PM चौका! कुल्टर नाइल की एक घातक बाउंसर पर शिखर धवन ने चौका बटोरा। हालांकि ये गेंद काफी अच्छी थी।

04:02 PM 14वें ओवर में जंपा ने 7 रन दिये। भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 69/0

03:57 PM चौका! 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने मैक्सवेल को चौका जड़ा।

03:53 PM चौका! जंपा के ओवर का दूसरा चौका। इस बार शिखर धवन ने थर्डमैन पर खूबसूरत चौका जड़ा।

03:52 PM चौका! 12वां ओवर लेकर आये एडम जंपा और रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

03:50 PM 11वें ओवर में मैक्सवेल ने 3 रन दिये। भारत का स्कोर 44/0

03:48 PM 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में बदलाव किया। स्पिनर ग्लैन मैक्सवेल आए हैं गेंदबाजी के लिए।

03:47 PM 10वें ओवर में कुल्टर नाइल ने 2 रन दिए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/0 है। दोनों ओपनर्स सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। धवन 27 और रोहित 11 रन बनाकर खले रहे हैं।

03:43 PM 9वें ओवर में कमिंस ने 3 रन दिए। शिखर धवन चोटिल लग रहे हैं। धवन के लिए दो बार फिजियो मैदान में आ चुका है।

03:36 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से निकले लगातार दो चौके। धवन ने कुल्टर नाइल को इस ओवर में तीसरा चौका जड़ा। 14वें ओवर से 14 रन आए। भारत का स्कोर 36/0

03:33 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से निकला दूसरा चौका। कुल्टर नाइल को स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा।

03:31 PM ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में बदलाव किया। स्टार्क की जगह नाथन कुल्टर नाइल को अटैक पर लगाया है।

03:31 PM पैट कमिंस ने 7वें ओवर में केवल 1 रन दिया। इस ओवर में शिखर धवन को कॉट बिहाइंड की अपील भी हुई लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया।

03:27 PM छठे ओवर में स्टार्क ने केवल तीन रन दिये। भारत की शुरुआत धीमी हुई है लेकिन ओपनर्स ने अपना विकेट नहीं खोया है।

03:22 PM चौका! भारतीय पारी का पहला चौका निकला शिखर धवन के बल्ले से। धवन ने कमिंक को डीप एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/0

03:08 PM स्टार्क ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिये। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/0, इस ओवर में रोहित शर्मा का एक कैच भी ड्रॉप हुआ। हालांकि ये थोड़ा मुश्किल कैच था। नाथन कुल्टर नाइल ने गली में कैच छोड़ा।

03:05 PM पहले ओवर में कमिंस ने केवल 2 रन दिये। दूसरा ओवर लेकर आये हैं मिचेल स्टार्क।

03:00 PM बल्लेबाजी के लिये उतरी टीम इंडिया, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर। पहला ओवर पैट कमिंस ने कराया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कैप्टेन), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेट-कीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

02:33 PM भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

12:30 PM टॉस, भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया टीम: एरॉन फिंच (कैप्टेन), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेट-कीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

भारत टीम: विराट कोहली (कैप्टेन), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

Related News