यूपी और राजस्थान की ये बेटियां उड़ाएंगी लड़ाकू जहाज, अखिलेश कर सकते है सम्मनित

img

नई दिल्ली ।। Indian Air Force में लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए महिला पायलटों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2 और महिला पायलटों ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है। वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए 3 महिला पायलट पहले से हैं एवं अब यह संख्या 5 हो गई है।

Indian Air Force के मुताबिक, शनिवार को हैदराबाद के निकट Air Force Academy में 109 Flight officer ने कोर्स पूरा किया। इसमें 15 महिला पायलट भी शामिल हैं। इन महिला पायलटों में 2 Flying officer प्रतिभा एवं शिवांगी सिंह का चयन युद्धक शाखा के लिए हुआ है। प्रतिभा राजस्थान के राजगढ़ की है, जबकि शिवांगी सिंह यूपी के वाराणसी की निवासी हैं।

पढ़िए- मतगणना से पहले ही भाजपा ने मानी हार, इस सांसद ने कहा कांग्रेस को मिल रही मेजॉरिटी

Air Force में परिवहन जहाज उड़ाने के लिए पहले से करीब 100 महिला पायलट हैं। इसके अलावा नैवीगेटर के लिए भी महिला अफसर हैं। युद्धक विमान उड़ाने के लिए पिछले वर्ष पहली बार 3 उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की गई थी। इन तीनों Flying officer अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ तथा मोहना सिंह का शुरुआती प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब वे Advance trainer विमान उड़ा रही हैं।

Indian Air Force के सूत्रों के मुताबिक, युद्धक शाखा में हालांकि पिछले वर्ष से ही पायलटों की भर्ती हो रही है, लेकिन कड़े मानकों के कारण योग्य उम्मीदवारों की कमी रहती है। मगर महिला पायलटों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

तो वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के वाराणसी में रहने वाली शिवांगी एवं राजस्थान की प्रतिभा को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सम्मानित कर सकते है।

फोटोः फाइल 

इसे भी पढ़िए

UPTET 2017 : ÓñçÓñ© Óñ¼Óñ¥Óñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¥ÓñÑÓñ«Óñ┐Óñò Óñ©ÓÑìÓññÓñ░ Óñ¬Óñ░ 18 Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓññÓÑÇÓñÂÓññ ÓñàÓñ¡ÓÑìÓñ»Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñÑÓÑÇ Óñ¬Óñ¥Óñ©, ÓñÂÓñ┐ÓñòÓÑìÓñÀÓñ¥Óñ«Óñ┐ÓññÓÑìÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ Óñ½Óñ¥Óñ»ÓñªÓñ¥, Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ┐Óñ¿ ÓñçÓñ© ÓñÁÓñ£Óñ╣ Óñ©ÓÑç ÓñªÓÑçÓñ░ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑçÓñùÓñ¥ Óñ©Óñ░ÓÑìÓñƒÓñ┐Óñ½Óñ┐ÓñòÓÑçÓñƒ

Related News