जानिए कैसा रहेगा 16 फरवरी का दिन, सिंह, धनु और तुला के लिए दिन अच्छा, इस राशि के रोग आज बरतें सावधानी

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज वृष तथा मीन के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मिथुन तथा तुला के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह, धनु तथा तुला के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन कन्या राश‍ि वालों की लव लाइफ में तनाव आ सकता है और उनके स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी।

1. मेष राश‍िफल- उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। है। पीला रंग शुभ है।

पढ़िए- हुआ बुरे वक्त का अंत, अगले 51 घंटों में बिजली से भी तेज चमकने वाला है इन 4 राशियों का नसीब

2. वृष राश‍िफल- सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क राश‍िफल- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल- धन का आगमन हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- जॉब में सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल का दान करें। पीला रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु राश‍िफल- बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद आज का शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

Related News