जानिए कैसा रहेगा 12 फरवरी का दिन, आज इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आज मेष तथा वृश्चिक राशि के लिए कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का बहुत ही सुंदर अवसर है। मिथुन तथा कर्क राशि के जातक आज विवादों से दूर रहें। वृष तथा तुला के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। मिथुन राश‍ि वाले गरीबों में कम्बल का दान करें।

1. मेष राश‍िफल- धन का व्यय हो सकता है। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

पढ़िए- भोलेनाथ के घर देर है अंधेर नहीं, इन 4 राशियों की पलट जाएगी तकदीर, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

2. वृष राश‍िफल- प्रशासनिक सेवा तथा राजनीतिज्ञों की सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- आज कार्य टालने का प्रयास मत करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों को जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन शुभ है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- छात्रों के उन्नति का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बी पी और श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गाय को केला खिलाएं। भगवान भास्कर को प्रणाम करें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल- सामाजिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। हरा रंग समृद्धि कारक है।

7. तुला राश‍िफल- आईटी, मीडिया और मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। ऊनी वस्त्रों का दान करें। नीला तथा हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। गरीबों में कम्बल का दान करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। सफेद रंग उन्नति में सहायक है।

9. धनु राश‍िफल- सामाजिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। हेल्थ से प्रसन्न रहेंगे। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। पीला तथा नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- मैनेजमेंट ,आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। गरीबों में कम्बल का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। सफेद तथा नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- आज पूरे दिन प्रसन्नता रहेगी। राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। तिल का दान करें। हरा शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। आज धन का आगमन होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। पीला तथा लाल रंग शुभ है।

Related News