जानिए कैसा रहेगा 20 फरवरी का दिन, मेष राशि के लिए कुछ है खास

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन मेष तथा वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशियों भरा है। आज का दिन वृष तथा कुम्भ के छात्रों के लिए बहुत शुभ रहेगा। जानिए राशियां विस्तार से-

1. मेष राश‍िफल- आज धन का व्यय हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। कम्बल का दान करें। पीला रंग शुभ है।

पढ़िए- आने वाले 18 घंटों में सोने की तरह चमकेगा इस राशि का भाग्य, हर इच्छा होगी पूरी, छप्पर फाड़ कर गिरेगा पैसा

2. वृष राश‍िफल- राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। हेल्थ से कष्ट संभव है। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- व्ययसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीला रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल- आज छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। गरीबों में कम्बल का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या राश‍िफल- आज धन का व्यय हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें। गरीबों में अन्न का वितरण करें। नीला रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगी। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु राश‍िफल- धन का व्यय होगा। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री विष्णु जी की उपासना करें। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- आज भावुकता से बचने का समय है। आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- व्यवसाय में धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें। सफेद आज का शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- आज छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

Related News