नाबालिग लड़की को दिया लिफ्ट, अंधेरे में ले जाकर किया बलात्कार

img

पंजाब ।। हरियाणा के गुरुग्राम में एक नाबालिग लड़की से लिफ्ट देने का झांसा देकर रेप किया गया। पीड़िता का लिफ्ट देने वाले कैब ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता फूड कैटरर्स के साथ काम करती है और वह दिल्ली में महिपालपुर इलाके की निवासी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पुरानी दिल्ली रोड पर एक शादी में काम करने गई थी। पीड़िता के साथ 3 अन्य लड़कियां भी थीं। अपना काम खत्म करने के बाद पीड़िता दिल्ली लौटने के लिए वाहन की तलाश में गई। एक कैब ने उन्हें लिफ्ट की पेशकश की, जिसमें पहले से 2 लोग थे। चारों लड़कियां कार की पीछे की सीट पर बैठ गईं।

पढ़िए- ब्वॉयफ्रेंड 15 सालों से शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से कर रहा था रेप, गर्भवती होने पर किया ये काम

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कैब ड्राइवर ने एकांत इलाके में जाने से पहले शंकर चौक पर पहली सीट पर बैठे शख्स को उतार दिया। इसके बाद उसने 3 अन्य महिलाओं को कार के अंदर बंद कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिपालपुर के पास 4 महिलाओं को उतार दिया।

दिल्ली पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की और केस को गुरुग्राम पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने फिर से DLF-2 स्टेशन पर मामला दर्ज किया। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 6 को FIR में जोड़ा गया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News