OMG: भुखमरी के कारण इस देश के खा रहे हैं मिट्टी की रोटी और नमक

img

डेस्क।। क्या आप ये कल्पना कर सकते हैं कि कोई मिट्टी की रोटी खाकर अपना पेट भरता है। क्या गरीबी का ये भी आलम हो सकता है कि किसी को कीचड़ की रोटियां नमक के साथ खानी पड़े। जी हाँ! वाकई में ऐसा होता है। विश्व का एक देश ऐसा भी है, जहां के लोग अपनी भूख मिटाने के लिये कीचड़ में नमक डालकर रोटियां बनाते हैं। दुनिया के इस सबसे गरीब देश का नाम हैती है। ये कई कैरेबियन आइलैंड (Caribbean Islands) से मिलकर बना है। ये पुराना video हो रहा है viral…

हैती(Haiti) की गरीबी को लेकर एक पुराना video social media पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक video पोस्ट किया है।

video से अंदाजा लग जायेगा कि हैती में आखिर लोगों के हालात क्या हैं। बता दें कि हैती वही देश है, जहाँ से कोलंबस को एशिया और भारत की खोज के सुराग मिले थे।

बीमार गरीब विधवा के लिये भगवान बनकर आये विधायक श्यामधनी राही

video में दिखाया गया है कि यहाँ के लोग मिट्टी में नमक और पानी मिलाकर रोटी की लोई बना रहे हैं। कीचड़ से बनीं रोटियों को धूप में सूखने के लिये रखते हैं।

ये दुनिया के उन देशों में शुमार है, जहां मुर्गों की लड़ाई सबसे ज्यादा पापुलर है। यहां जंगल भी काफी कम हैं। खेती की तकनीक तो सबसे खराब है। ये देश हमेशा भूमाफियाओं के साये में रहता है। खबर के अनुसार यहां की करीब 60.7% जनता साक्षर नहीं है।

Related News