इस देश में जिंदा लोगों को कर दिया जाता है दफन, शराब पीकर धूमधाम से मनाते है जश्न

img

अजब-गजब ।। कहते है कि मरने के बाद इंसान मिट्टी में मिल जाता है। भले ही हर मजहब में अंतिम संस्कार का तरीका अलग अलग हो मगर जब किसी भी इंसान की मृत्यु होती है तो वह किसी ना किसी तरह से मिट्टी में मिल ही जाता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे है जहां पर जिंदा इंसान को दफना दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हम बात कर रहे है क्यूबा की जहां पर एक प्रथा है जिसे बूजी फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। बता दें कि ये एक तरह का त्योहार माना जाता है।

पढ़िए- omg!! अगर आई तबाही तो पूरी दुनिया में बचेगा केवल ये शख्स, तैयारी है बहुत खास

इसमें किसी एक आदमी को ताबूत में बंद कर दिया जाता है और उसे शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है। उस शख्स के ताबुत के पीछे पीछे कई लोग व रिश्तेदार समेत लोगों की भीड़ होती है। सभी लोग शराब के नशे में गाते बजाते तालिया बजाते आते है। इतना ही नही एक सफेद बालों वाली महिला उस इंसान की विधवा बनती है जिसको दफनाया जाना है।

वो औरत उस व्यक्ति का हर वो काम करती है जो एक विधवा को करना चाहिए।इस देश में ये त्योहार पिछले 30 सालों से मनाया जा रहा है। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है।

वैसे तो ये त्योहार किसी को ‌जिंदा दफनाने के लिए होता है लेकिन यहां के नजारे को देखकर आपको लगेगा जैसे कोई शादी हो रही हो।जानकारी के लिए बता दें कि इस त्योहार की शुरूआत साल 1984 में हुई थी।यहां के लोग इस त्योहार को एक नए जन्म के संकेत के आधार पर देखते है।

फोटो- फाइल

Related News