लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी को मिली बड़ी सफलता, इस देश से आई ये धमाकेदार खबर

img

उत्तराखंड ।। दुबई के राष्ट्रपति और सुप्रीम कमांडर ने भारत के पीएम मोदी को दुबई के सबसे बड़े सम्मान जायद पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। जायद पदक दुबई में राजाओं, राष्ट्रपतियों और राज्यों के प्रमुखों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। पीएम मोदी को ये पुरस्कार दोनों देशों के बीच काफी वक्त से चली आ रही मित्रता और संयुक्त रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए दिया गया है।

दुबई के क्राउन प्रिंसशेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ट्विटर पर इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी पीएम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत अहम भूमिका निभाई है। उनके कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध व्यापक और रणनीतिक रूप से मजबूत हुए। शेख मोहम्मद बिन जायद ने कहा कि प्रिय मित्र और भारतीय प्रधानमंत्री को जायद पदक प्रदान करके दोनों देशों के मित्रवत संबंधों को विकसित करने और दुबई तथा भारत के बीच सहयोग को नई पहचान देने से हम बेहद खुश हैं।

पढ़िए-सऊदी अरब के इस काम के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, अमेरिका समेत कई देशों में दहशत

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कहा कि भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक संबंध हैं। उन्होंने पीएम मोदी को प्रिय मित्र बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए दुबई के शेख और सुप्रीम कमांडर ने उन्हें जायद पदक प्रदान किया है।

इसके जरिए हिंदुस्तान के साथ दुबई के ऐतिहासिक रिश्ते को नए सिरे से लिखा जा रहा है। प्रिंस ने संयुक्त अरब अमीरात और हिंदुस्तान के बीच मजबूत दोस्ती और सहयोग पर भी संतोष व्यक्त किया और हिंदुस्तान तथा इसके लोगों की प्रगति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता की कामना की है।

फोटो- फाइल

Related News