प्रियंका-निक जोनस को लगेगा तगड़ा झटका, अभी नहीं होगी उनकी शादी

img

उत्तराखंड ।। इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चाएं हो रही थी तो वो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की। इसी साल अगस्त में निक और प्रियंका ने सगाई कर अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल घोषणा की थी और सगाई के बाद से ही इस कपल की शादी से सम्बंधित कई बातें सामने आ चुकी हैं।

अब तक ऐसा कहा जा रहा था कि निक और प्रियंका इसी साल 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद शायद इस कपल के फैंस का दिल टूट सकता है। खबर ये है कि निक और प्रियंका की शादी की तारीख में बदलाव किया गया है। अब ये लव बर्ड्स इस साल नहीं बल्कि अगले साल की शुरुआत में शादी करने वाले हैं।

पढ़िए- दूसरों के बच्चों को देखकर प्रियंका चोपड़ा के मन उठता है ये सवाल, निक जोनस के उड़े होश

सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक की शादी जनवरी महीने में 14-15 तारीख को हो सकती है। कुछ दिन पहले ये सुनने में आया था कि प्रियंका और निक की शादी की सभी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है हालांकि शादी की तारीख में बदलाव के कारण इसकी तैयारियों में कोई रूकावट नहीं आएगी।

आपको बता दें प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे। प्रियंका ने तो अपनी शादी के लहंगे का भी आर्डर दें दिया है। उन्होंने अपने लहंगे का काम मशहूर डिजाईनर अबू जानी और संदीप खोसला को सौंपा है। निक और प्रियंका की शादी हिंदी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। खैर अब तो सभी को जल्द ही इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

फोटो- फाइल

Related News