झारखंड।। जब रक्षक ही भक्षक बनने लगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती है। पुलिस कर्मचारी द्वारा लड़की से बलात्कार करने का एक और मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। यहां एक ASI ने अपने घर में काम करने वाली लड़की का रेप किया है। इससे पहले कवर्धा में आरक्षक ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया था।
खबर के मुताबिक, 24 वर्षीय पीड़िता राजधानी के डीडीनगर के सेलटैक्स कॉलोनी में ASI राजेंद्र बर्मन के घर का काम करती थी। वह घर के काम के अलावा आरोपी के बच्चों को भी संभालती थी। एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और उससे जबरदस्ती करने लगा। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका दुष्कर्म कर दिया।
पीड़िता ने वहां से निकलकर घटना की शिकायत पुलिस में की और आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ASI फिलहाल RTO में पदस्थ है।