युवती से छेड़खानी के आरोप में अरेस्ट हुए भाजपा नेता, अदलात ने हिरासत में भेजा

img

नई दिल्ली ।। BJP के एक नेता को 34 वर्षीय महिला से कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप में रविवार को अरेस्ट किया गया। एक पुलिस अफसर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर के सिविल लाइंस थाने में महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद छेड़खानी के आरोपों में प्रकाश बजाज (42) को अरेस्ट कर लिया गया।

बजाज भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। बजाज के खिलाफ 2 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और अदालत ने भी उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिविल लाइंस के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि अपनी शिकायत में गायत्री नगर की रहने वाली पीड़िता ने दावा किया है कि 2016 में एक घर खरीदने के लिए बजाज को उसने 10 लाख रूपये दिए थे और बाकी रकम बैंक फाइनैंस के जरिए व्यवस्था करने की कोशिश कर रही थी।

पढ़िएःलोकसभा इलेक्शन- 2019: कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा का सपोर्ट कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या!

हालांकि, जब उसका कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो पीड़िता ने बजाज से रकम लौटाने की मांग करते हुए कहा कि वह घर नहीं खरीद पाएगी। रकम लौटाने के नाम पर बजाज ने 2016 और 2018 के बीच अपने कार्यालय में कई बार पीड़िता से कथित तौर पर छेड़खानी की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को चेतावनी दी की वह पुलिस या किसी को घटना के बारे में नहीं बताए। उसने उसका पैसा भी नहीं लौटाया।

बजाज के विरूद्ध आईपीसी की धारा 354 (मर्यादा भंग करने) और 506 (आपराधिक डराने धमकाने) के तहत मामला दर्ज किया गया। अरेस्टी के बाद बजाज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News