हिंदुस्तान के इस शख्स ने दान कर दिए 52 हजार करोड़ रुपए, इनकम जानकर रह चौंक जाएंगे आप

img

नेशनल डेस्क ।। चैरिटी के लिए फेमस विप्रो अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने एक बार फिर अपने फाउंडेशन को बड़ी रकम दान की है। अजीम प्रेमजी ने 52,750 करोड़ रुपए के शेयर दान किए हैं। ये रकम उनकी कंपनी के लगभग 34 फीसद शेयरों के आर्थिक लाभ के बराबर है।

आपको बता दें कि प्रेमजी भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परोपकार के लिए जाना जाता है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि ने अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपए दान दे चुके हैं। जोकि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 प्रतिशत है। ये शेयर प्रेमजी द्वारा नियंत्रित विभिन्न इकाइयों के हैं।

पढ़िए- पीएम मोदी की हार का सबसे बड़ा कारण बन सकता है यह, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची में विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 36वें नंबर पर हैं। वह भारत के सबसे अमीरों में तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी विश्व के अरबपतियों की सूची में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

अजीज प्रेमजी फाउंडेशन मुख्य रुप से शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है। फाउंडेशन का लक्ष्य पब्लिक स्कूलिंग सिस्टम को बेहतर बनाना है। इस क्षेत्र में काम करने वाले कई एनजीओ की यह आर्थिक मदद करता है। यह फाउंडेशन कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़,राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी राज्यों में एक्टिव है।

फोटो- फाइल

Related News