नई दिल्ली ।। निेर्देशक संजय लीला भसाली की अगली मशहूर फिल्म इंशाअल्लाह पहले सलमान खान और आलिया भटट की कास्टिंग की वजह से मशहूर रही है। लेकिन जबसे सलमान खान द्रारा यह प्रोजेक्ट छोड़ा गया है। सलमान के रिप्लेसमेंट को लेकर यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में चल रहा है और अब इस बीच ऐसी भी खबरें आईं है कि भंसाली द्रारा यह प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया हैं। हालांकि इंशाअल्लाह बन रही है। अभिनेत्री आलिया भटट अभी भी फिल्म का हिस्सा बन गयी है।
पब्लिक के मन में सवाल है कि अब सलमान की जगह फिल्म में किस अभिनेता केा कास्ट किया जाएगा। पहले शाहरूख खान और रणवीर सिंह का नाम भी इसके लिए सामने आया है और अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ा हैं। वो नाम है ऋतिक रोशन। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की माने तो एक सूत्र ने कहा है कि ऋतिक रोशन ने हाल ही में संजय लीला भंसाली से मिले है।
लेकिन सूत्र द्रारा दोनों क्यों मिले इसकी जानकारी नहीं प्रदान की गई है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि ये मुलाकात इंशाअल्लाह केा लेकर हो सकती है। साथ ही दूसरी तरफ आलिया को मंगलवार केा भंसाली के ऑफिस से खुश होकर निकलते हुए स्पॉट किया गया है और ऐसे में कयास लगाया जा रहा हैं। कि इंशाअल्ललाह से जुड़ी किसी खबर द्रारा आलिया केा खुश किया गया है। ये लीड रोल की कास्टिंग का कंफर्म होना भी शायद हो सकता है।