बिहार ।। पूरे देश में अपने डांस के लिए फेमस सपना चौधरी अभी हाल में बिहार राज्य में अपना हुनर दिखाकर लौटी हैं। इस कार्यक्रम का वीडियो Youtube पर खूब वायरल हो रहा है। Youtube पर सपना चौधरी के गाने सर्च करने पर इन दिनों एक गाना ऊपर आ जाता है जिसके बोल हैं ‘ताजमहल सी चमके गोरी….बोल रसीले’। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार में हुए सपना चौधरी के इस स्टेज कार्यक्रम में लाखों लोग मोजूद थे। जैसे ही सपना स्टेज पर आईं तो अपने ठुमकों से उन्होंने फैंस में नया जोश पैदा कर दिया। सपना चौधरी का ये गाना Youtube पर बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है जिसमें नीले रंग का सूट पहन वह धमाल मचा रही हैं।