लोकसभा चुनाव में सीट बटवारें को लेकर फंसा पेंच, सपा,बसपा…

img

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टियां एक हो रही हैं। जिससे भारतीय जनता पार्टी की बेचौनी और खामोशी बढ़ती जा रही है।

इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े व 80 संसदीय सीटों वाले यूपी में भी भारतीय जनता पार्टी को पार करने के लिए सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तो वहीं अभी तक चारों दलों ने सीटों के बंटबारे को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं किया है।

पढ़िए- इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सपा में हुए शामिल, अखिलेश का करेंगे समर्थन

इस मामले में सूत्रों का कहना है कि इसी महागठबंधन में कांग्रेस को 8-9 सीटें मिलेगी, SP को 30 और BSP को 40 सीटें मिलने की संभावना है। आरएलडी को 1-2 सीटें SP के कोटे से दिए जाने का प्रस्ताव है।

आपको बता दें कि राजनीतिक क्षेत्रों में हमेशा ये बात कही जाती रही है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। राज्य की 80 सीटों में से जो भी पार्टी ज्यादा सीटें ले जाती है, उसका नेता ही देश का पीएम बनता है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 71 सीटें जीती थीं और उसके सहयोगी दलों को 2 सीटें मिली थीं। बाकी की सीटें SP-BSP ने जीती थीं।

फोटोः फाइल

Related News