अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, शिवपाल की पार्टी में शामिल हुआ ये बड़ा अफसर

img

उत्तर प्रदेश ।। समाजवादी पार्टी में लगातार नेताओं के बीच आपसी झगड़ा देखने को मिल रहा है। नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने सपा से अलग होकर नयी पार्टी बनाकर अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी है।

सपा में अखिलेश यादव से नाराज सपा नेताअों का इस्तीफा का दौर जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को पूर्व आईपीएस वजी अहमद ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। वजी अहमद डीआईजी पीएसी के पद पर रिटायर हुए थे।

पढ़िए- अखिलेश यादव ने उड़ाए चाचा शिवपाल के होश, इन नेताओं की कराई सपा में फिर से वापसी

बता दें कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने अपना एक अलग मोर्चा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है, जिसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी कहा जा रहा है। शिवपाल यादव पार्टी बनाने के बाद से ही समाजवादी पार्टी में लगातार सेंध लगाकर असंतुष्ट और अपने पुराने वफादारों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं। कई जिलों में उन्होंने सपा के बड़े नेताओं को तोड़कर अपनी पार्टी का बड़ा पदाधिकारी बना दिया है।

वहीं इससे पहले भी सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और आज़मगढ़ के कद्दावर सपा नेता एहसान खान ने शिवपाल यादव की पार्टी का दामन थाम लिया था। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में एहसान खान शामिल हो गए। इस दौरान मौजूद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराई। समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय से वे सपा में जुड़े रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

फोटो- फाइल

Related News