शर्म आती है कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है- सपा नेता रामगोपाल यादव

img

उत्तर प्रदेश।। इटावा जिले की तहसील प​रिसर में धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि MLA कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी से कोई नहीं बचा सकता है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर हमला करते हुए रामगोपाल बोले कि कहने में शर्म आती है कि कोई भगवा वस्त्र वाला योगी व्यक्ति दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है।

पहले सरकार ने केस दर्ज नहीं हुआ था। फिर ट्रक से एक्सीडेट करवा दिया गया। अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। रामगोपाल ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। इस राज्य में 50 सपाइयों की हत्या हो चुकी है। रोज 50 महिलाओं से दुष्कर्म की घटना हो रही हैं।

पढ़िए-बाबरी मस्जिद मामला- श्री राम के जन्मस्थान को लेकर वकील ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

यूपी में योगी सरकार ने कोई काम नहीं किया है। और अखिलेश के कार्यो पर अपने नाम के पत्थर लगा रहे है। बीजेपी केवल सत्ता लोभी है। जनता मरे उनसे कोई मतलब नहीं। अडानी,अम्बानी जैसे चार और पांच लोग ही फायदा ले रहें हैं। सरकारी सस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।

रेलवे से इसकी शुरूआत हो गई है। इलाहाबाद से दिल्ली निजी ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। प्राथमिक स्कूलों के निजीकरण की तैयारी है। ये आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। जन संस्थानों का निजीकरण हो जाएगा तो आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। सरकार रोजगार तक नहीं दे पा रही है।

आपको बताते चलें कि उन्नाव से बाहुबली MLA कुलदीप सेंगर पर लगे रेप के आरोपी की सुनवाई कर रही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2017 में नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में विधायक के विरूद्ध दुष्कर्म के आरोप तय किए हैं।

कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण एवं महिला पर विवाह के लिए दबाव डालना), 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत इल्जाम तय किए हैं।

फोटो- फाइल

Related News