शिवपाल ने लगाई सपा में सेंध, अखिलेश यादव होंगे निराश

img

उत्तर प्रदेश ।। यादव परिवार में फूट के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रभावित क्षेत्रों में सेंध लगानी शुरू कर दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार सपा के संगठानात्मक ढांचे में खासी पकड़ रखने वाले शिवपाल का अलग दल बनाना निश्चित रूप से पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यादव परिवार में दरार का असर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए कठिन चुनौती पेश कर सकता है। सपा के प्रभाव वाले इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फरूखाबाद और आगरा जैसे जिलों में शिवपाल समर्थकों की खासी तादाद है।

पढ़िए- सपा-बसपा के गठबंधन को मिली मजबूती, मायावती की ये शर्त मानने को राजी हुए अखिलेश यादव

सपा के असंतुष्ट गुट के एक नेता ने कहा कि शिवपाल ने अपने मोर्चा के जरिए समाजवादी पार्टी में हासिए पर चल रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक विकल्प तैयार कर दिया है जो लोकसभा चुनाव से पहले सपा का जायका खराब करने के लिए तैयार है। लगातार उपेक्षा की वजह से सपा में हासिए पर आए शिवपाल का नया मोर्चा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए लालयित है हालांकि इसका बुरा असर सपा पर पड़ना तय है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं में रहे शिवपाल का यह नया मोर्चा सपा को किसी न किसी रूप से नश्तर की माफिक चुभ सकता है। सपा में मुलायम सिंह यादव के समय से ही शिवपाल की पार्टी संगठन पर मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर मंत्री मंडल गठन में उनकी सुनी जाती थी। कई सालों से सपा में घुट रहे शिवपाल अपनी नई पार्टी के गठन के बारे में सोच रहे थे लेकिन हर बार मुलायम सिंह दीवार के रूप में आ जाते थे। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले शिवपाल ने अपना सेक्युलर मोर्चा का गठन कर एक तीर से कई निशाना लगाने की तैयारी कर ली है।

फोटो- फाइल

Related News