यहाँ सपा को समर्थन देगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, शिवपाल सिंह यादव का ऐलान

img

लखनऊ।। लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव अब एक्शन मोड में आ गये हैं। उन्होंने प्रदेश के जिलों के दौरे करना शुरू कर दिया है। सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद उन्होंने अपनी पहली रैली मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में की थी। रैली में यूपी की सभी सीटों पर मोर्चा के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसी क्रम में शिवपाल रविवार को फ़ैजाबाद के गुलाबबाड़ी मैदान में रैली करने के लिए पहुँच चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिर्फ 1 सीट छोड़कर सभी सीटों पर सेक्युलर मोर्चा प्रत्याशी उतारेगा।

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नेता शिवपाल यादव फैजाबाद पहुंच गये हैं। शिवपाल यादव के जिले में पहुँचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि एक सीट छोड़कर उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा चुनाव लड़ेगा।

इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने नेता जी को समाजवादी सेकुलर मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का भी ऑफर दिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी चाहे किसी भी दल से चुनाव लड़ें, सेकुलर मोर्चा उनका सपोर्ट करेगा।

मुलायम सिंह यादव को सेक्युलर मोर्चा से चुनाव लड़ने का ऑफर देते हुये शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैनपुरी को छोड़कर बाकी सभी 79 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर हमें गठबंधन में शामिल नहीं किया जाता है तो भी हमारे पास उन सीटों को हासिल करने का मौका रहेगा जो सपा-बसपा द्वारा छोड़ी जायेंगी। उन्होंने दावा किया कि सभी समाजवादी हमारे पक्ष में हैं और हम 20 से 30 सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।

Related News