सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये ये निर्देश, बीजेपी की उडी नींद!

img

लखनऊ।। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को खास निर्देश दियें हैं। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी पीड़ितों की मदद में हमेशा आगे रही है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुये कहा है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद करने में जुट जायें। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा पीड़ितों की मदद में सबसे आगे रही है। विपदा में हर किसी का दर्द बांटने के काम को प्राथमिकता से करना चाहिये। पीड़ित परिवारों के लिये भोजन, वस्त्र और छत की व्यवस्था करने में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिये। इसमें सरकारी मदद पहुंचाने की उम्मीद में देरी नहीं होनी चाहिये।

अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति और त्रस्त लोगों के प्रति संवेदना जताते हुये इस बात पर खेद जताया है कि बीजेपी सरकार ने पहले से बाढ़ से बचाव की तैयारियां नहीं की जिससे कई जिलों में सैकड़ों गांव बाढ़ में डूब गये हैं और फसलें भी बर्बाद हो गई है। यमुना, घाघरा, मंदाकिनी, बेतवा, गंगा और सरयू का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह में ही सैकड़ों मौते हो चुकी हैं और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

सूबे की राजधानी लखनऊ सहित तमाम जनपदों में जल भराव की स्थिति है। कन्नौज, गोरखपुर, कानपुर के भारी वर्षा से कई इलाके जलमग्न हैं। वाराणसी, कौशाम्बी, आजमगढ़, गोण्डा, मऊ, बलिया, चित्रकूट में स्थिति गंभीर है। मथुरा की 6 कालोनियों में पानी भर गया है। कन्नौज के कासिमपुर ब्लाक के बख्षीपुरवा गांव में पानी भरा हुआ है। वहीँ पुलिस थानें भी तालाब बने हुये हैं।

Related News