लुधियाना ।। पंजाब राज्य के बठिंडा में घरेलू हिंसा का एक अनोखा मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच झड़प और मारपीट तो आपने सुना होगा, लेकिन नाक काट लेने की वारदात, वो भी दातों से, अनोखा है।
घरेलू विवाद के बढ़ जाने के बाद पति ने पत्नी की दांतों से नाक काट दी। पीड़ित महिला का एक निजी स्कूल में शिक्षका के रूप में कार्यरत है। बातचीत के दौरान, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी था। वह उसे नशा करने से रोक रही थी, जिसके कारण उसके पति ने उसपर हमला कर दिया और दांतों से उसकी नाक काट दी।
पति इतना चालाक था कि महिला को उपचार के बहाने बाहर ले गया और उसे गाड़ी से उतार फरार हो गया। महिला ने पति के विरूद्ध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केश दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपने पति के साथ दूसरी शादी की थी और पति की ये तीसरी शादी है।