बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म “कबीर सिंह” ने बनाया ये रिकॉर्ड, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़ रुपए

img

नई दिल्ली ।। पहले दिन बीस करोड़ की शानदार कमाई के साथ खाता खोलने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कबीर सिंह की धुआंधार कमाई जारी है। कबीर सिंह शाहिद कपूर व कियारा आडवाणी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

बता दें कि 2 दिन के भीतर 42.92 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने रविवार को 27.91करोड़ कमाए हैं। कबीर सिंह का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 70.83 करोड़ हो गया है। ये शाहिद कपूर की 3 दिनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने भारतीय बाजार में शुक्रवार को 20.21 करोड़, शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को 27.91 करोड़ कमाए।

पढ़िए-सेक्स का इलाज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, यूट्यूब पर Video हुआ Viral

आपको बता दें कि फिल्म कबीर सिंह ने अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल के ओपनिंग वीकेंड कलकेशन (62.40 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। शाहिद कपूर की ये फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनर बन गई है। कबीर सिंह देशभर में 3123 पर्दों पर रिलीज हुई है।

फोटोः फाइल

Related News