फिर बम ब्लास्ट से थर्राया ये इलाका, इतना खौफनाक था मंजर देखकर दहल उठा लोगों का दिल…

img

नई दिल्ली ।। अफगानिस्तान देश में स्थित परवान शहर एक बम ब्लास्ट से दहल उठा है। मंगलवार को हुए इस ब्लास्ट में 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। खबर के अनुसार, ये धमाका प्रेसिडेंट अशरफ गनी की एक रैली के पास हुआ है। आपको बता दें कि अफगानि़स्तान में इन दिनों चुनावी माहौल चल रहा है और ये हमला भी उसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अशरफ ग़नी इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। ये धमाका अशरफ ग़नी की मौजूदगी से बस कुछ ही दूरी पर हुआ है। इस धमाके में अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन 24 लोगों की मौत की जानकारी अभी आ रही है और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

पढि़ए-पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का बड़ा ऐलान, हिंदुस्तान के साथ युद्घ के लिए हैं तैयार फिर…

बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हो सकती है। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से भी यही जानकारी दी गई है कि घायलों और मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये हमला हैंड ग्रेनेड से किया गया है। फिलाहल घटनास्थल पर पुलिस ने डेरा डाल लिया है और किसी को भी वहां से गुजरने की अनुमति नहीं है।

इससे पहले दिन पहले सोमवार को भी कई भिन्न-भिन्न स्थानों पर कई धमाके हुए थे, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रंप ने अफगानिस्तान और तालिबान नेताओं के साथ चल रही शांति वार्ता को रद्द करने का ऐलान किया था। इसके चलते इलाके में तनाव बरकरार है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News