शिवपाल ने फिर खेला दांव, सपा के ये वरिष्ठ नेता सेकुलर मोर्चा में हुए शामिल

img

उत्तर प्रदेश ।। शिवपाल का सेक्युलर मोर्चा अखिलेश को बड़ा नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर चुका है। सपा के जितने भी पुराने नेता थे, वे सभी शिवपाल की पार्टी से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। इटावा से 2 बार सांसद और एक बार विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य अब शिवपाल यादव के खेमे में आ गए हैं।

उन्हें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, कानपुर महानगर का प्रभारी बनाया गया है। शाक्य ने कहा कि सपा का अस्तित्व मुलायम और शिवपाल यादव की वजह से था। अब जितने भी संघर्षशील नेता हैं, वे सभी मोर्चे के साथ आ रहे हैं।

पढ़िए- मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव का इस तरह तोडा भ्रम, युवाओं से अपील की- बूढ़ों का…

शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी के 14 मंडल के प्रभारियों के नाम तय करने के बाद उनकी घोषणा भी कर दी है। शिवपाल अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने में जुट गए हैं। आज शिवपाल ने अपनी पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया। मंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी करने के साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार से वह जिला सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी से अलक होने के बाद बीते दिनों उन्होंने अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया। शिवपाल ने पार्टी बनाने के बाद कहा उनके भाई और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उनके साथ हैं।

पढ़िए- मध्यप्रदेश में इतनी सीटों पर बसपा के साथ चुनाव लड़ सकती है सपा !

कल मुलायम सिंह यादव नई दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ नजर आए। उसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि मुलायम शिवपाल के साथ नहीं, बल्कि अखिलेश के साथ खड़े हैं। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में राम सिंह यादव, आगरा में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, कानपुर में रघुराज सिंह, इलाहाबाद में प्रकाश राय, गोरखपुर में डॉ. एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में यक्षपाल सिंह, झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियां और मेरठ में डॉ. मगरूर त्यागी प्रभारी बनाए गए हैं।

फोटो- फाइल

Related News