जिंदगी में जब भी लगे कि संकट में हो, तो भोलेनाथ की कहीं ये बातें पढ़ लेना-मन को मिलेगी परमशांति

img

डेस्क ।। कभी-कभी जिंदगी में ऐसे मोड आ जाते हैं जब हमें लगता है कि हम फंस चुके हैं। कोई राह नहीं दिखती। ऐसे में हमें कुछ सही लगता। उस समय हमें जरूरत होती है एक मार्गदर्शन की। वो मार्गदर्शन जो हमें जिंदगी और जीवन की सच्चाई बताए। आज हम महादेव की उन बातों को बताने जा रहे हैं जो जीवन का महत्व समझाती हैं।

  • अपने दुख का कारण व्यक्ति किसी और को समझेगा तो हमेशा दुखी रहेगा। व्यक्ति की पीड़ा का जिम्मेदार वो स्वयं होता है। उसके कर्म होते हैं। अपने दोष किसी और पर आरोपित करके आप सुखी नहीं रह सकते। अपने आप को बदलिए दुनिया बदल जाएगी।

पढ़िए-सुबह-सुबह देख लें इस देवता का चेहरा, दिन भर आप पर होगी धन वर्षा

  • प्रत्येक आत्मा का लक्ष्य केवल सुख की प्राप्ति ही तो है। परंतु वो सुख है परमानंद की प्राप्ति लेकिन इंसान सुख नहीं, सुख को प्रदान करने वाली वस्तुओं को एकत्रित करना ही जीवन का उद्देश्य मान लेते हैं।
  • समस्त संसार माया है, सब कुछ नश्वर है जिन वस्तुओं को हम सुख का स्त्रोत समझ कर एकत्रित करते रेहते है वो सदैव नही रहेंगी। जो व्यक्ति इस सत्य को जानते हुए भी लोभ का परित्याग नहीं करते वो सदैव इन्हे खोने के भय मे जीते हैं और जो व्यक्ति इस सत्य को जानते ही नहीं वो अहंकार मे जीते हैं और जहा अहंकार और भय है तो वो सुखी कैसे रह सकता है।
  • किसी को दुख है कि उसके पास कुछ भी नहीं और जिसके पास सब कुछ है उसे ये दुख है कि पाने को कुछ शेष नहीं। सुख को हम स्वयं अपने दृष्टीकोन से परिभाषित कर देते हैं। अकेले केवल पराजय मिलती है। विजय तो आपसी सहयोग और तालमेल से मिलती है।
  • लोभ छोड़कर आप जितना अर्जित (जमा) करते हैं उतना ही पूरक होता है। संतोष को जितना बाहर ढूंढोगे, उतना ही असंतोष बढ़ेगा, असुरक्षा बढ़ेगी। क्योंकि तुम्हारे बाहर जो कुछ भी है, सब नश्वर है। संतोष के लिये अनिवार्य तत्त्व केवल अपने भीतर ही प्राप्त होते हैं।

फोटो- रचनात्मक

Related News