कब्रिस्तान के पास महिला से गैंगरेप के बाद हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव !

img

नई दिल्ली. बिहार के समस्तीपुर के चांदचौर स्थित कब्रिस्तान के पास गाछी में गैंगरेप के बाद एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। शुक्रवार को पुलिस ने अर्धनग्न हालत में महिला का शव बरामद किया।

कब्रिस्तान के पास महिला से गैंगरेप के बाद हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव !

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला चार बच्चों के साथ घर में अकेले रहती थी। उसकी बेटी ने बताया कि गुरुवार शाम को उसकी मां घर से निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो उसने आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने भी काफी खोजबीन की। न मिलने पर थक-हारकर सभी सो गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों व ग्रामीणों ने पुन: काफी खोजबीन की।

इसी बीच किसी ने घर से लगभग 200 मीटर दूरी स्थित गाछी में अर्धनग्न हालात में शव पड़ा होने की खबर दी। उसके गले पर गहरा निशान और जख्म था। इससे गला दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था।

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, दबी जुबान लोग इसे प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर देख रहे थे। मृतका के पति के बाहर रहने के कारण इस मामले में पुलिस को अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस ने बेटी का बयान लिया है। उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Related News