मेट्रो स्टेशन पर महिला के सामने खोल दी पेंट की जिप, करने लगा गंदा काम…

img

झारखंड ।। हरियाणा में गुड़गांव जिले के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के साथ शुक्रवार को बहुत शर्मनाक घटना हुई। महिला का पहले किसी ने पीछा किया और फिर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। मेट्रो से उतरने के बाद महिला निकास गेट की ओर बढ़ रही थी।

महिला ने एक्सक्लेटर का प्रयोग ऊपर जाने के लिए किया। मेट्रो के इस क्षेत्र को बहुत सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह चारों ओर से CCTV कैमरे की जद में है। CCTV सर्विलांस की वजह से यात्री इस स्थान को बहुत सुरक्षित समझते हैं। महिला जब एक्सक्लेटर का इस्तेमाल कर रही थीं तो उन्हें किसी के पीछा करने का अहसास हुआ।

पढ़िए-ऑफिस में बॉस ने पिलाई कोल्ड ड्रिंक, पीते ही हो गई बेहोश आंख खुली तो कमर के नीचे…

29 साल की महिला ने बताया कि सोमवार की दोपहर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। CCTV फुटेज की मौजूदगी के बाद भी पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। पीड़िता ने बताया कि इन 2 दिनों में मैं यही सोचती रही कि गुड़गांव में रहूं या शहर छोड़ दूं, लेकिन फिर मैंने फैसला किया कि मेरे साथ जो हुआ उसके बारे में बोलना ही ठीक विकल्प है।

महिला ने शुक्रवार की रात हुए हादसे के बारे में बताया कि शुक्रवार की रात 9.25 के करीब का समय था। एस्क्लेटर पर काफी लोग और भी मौजूद थे, लेकिन मैं पीछे मुड़ी। वहां एक अजनबी खड़ा था और मुझे घूर-घूरकर देख रहा था। वह मुझे देखकर हस्तमैथुन करने लगा। महिला ने बताया कि मैंने उससे सीधा सवाल किया और उसे तमाचा रसीद किया। महिला ने कहा कि इस दौरान किसी और शख्स ने उनकी सहायता नहीं की, आसपास मौजूद महिलाओं ने भी उनकी कोई सहायता नहीं की।

महिला ने ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब मैंने उस शख्स को थप्पड़ रसीद किया तो वह मेरे साथ गाली-गलौच करने लगा। मैंने आसपास के यात्रियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए चिल्लाना भी शुरू किया, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं आया। महिला ने बताया कि ट्विटर पर घटना के जिक्र के बाद पुलिस हरकत में आई और CCTV के जरिए आरोपी शख्स की पहचान मुझसे कराई गई। महिला के साथ गुड़गांव पुलिस अभी भी संपर्क में है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News