www.upkiran.orgलखनऊ।। भारत में बिखरी ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों की अपनी अलग-अलग कहानी है। एक समय देश के राजा रजवाड़ों का रहन सहन और शानो शौकत की मिसाल उनका महल हुआ करता था। अब समय भले ही बदल गया हो, पर उनकी वह निशानियां अब तक जिंदा हैं जो स्मारकों में तब्दील हो चुकी हैं। उन्हीं में से एक मैसूर पैलेस है। खास यह है कि यह महल दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत महलों में शुमार है। महल के स्थापत्य कला की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।

इस महल को अंबा विलास पैलेस भी कहा जाता है।यह साउथ इंडिया के मैसूर में स्थित है। वैसे तो मैसूर में कई ऐतिहासिक महल हैं। पर उनमें मैसूर पैलेस सबसे अलग है। यह मैसूर के शाही परिवार वोड़ेयार्स का निवास स्थान है। पहले के समय में यहां शाही अदालतें लगा करती थीं। आपको जानकर अचरज होगा कि ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक इसी महल को देखने मैसूर आते हैं। इसे देखने के लिए साल भर में 27 लाख से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं।


फोटोः फाइल
इसे भी पढ़ें
http://upkiran.org/6562
_1386645315_100x75.png)
_873508627_100x75.png)
_1498535833_100x75.png)
_739000789_100x75.png)
_1466260918_100x75.png)